हमारे बारे में  ·  About Us

हर परिवार की
एक अनमोल कहानी है

Every family has a story worth preserving — their names, their roots, their memories. Manugram gives every family a permanent digital home for their heritage.

Get in Touch
Manugram

अपनी जड़ों को
पहचानें

हर परिवार की एक अनमोल कहानी है। हर पीढ़ी के साथ कुछ यादें, कुछ संस्कार, कुछ विरासत आगे जाती है।

मनुग्राम एक ऐसा डिजिटल मंच है जहाँ विश्व के किसी भी कोने का कोई भी व्यक्ति — किसी भी जाति, धर्म, देश का — अपनी वंशावली बना सकता है और उसे आने वाली पीढ़ियों के लिए संजो सकता है।

Every family's genealogy — preserved digitally, secured permanently, accessible forever.

🎯
ध्येय

विश्व के प्रत्येक परिवार की वंशावली एक स्थान पर — डिजिटल, सुरक्षित और सदा के लिए।

📚
विरासत

जन्म से लेकर जीवन की हर स्मृति — तिथि, स्थान, घटना — सब एक जगह संजोएं।

🌎
सार्वभौमिक

हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई — कोई भी, किसी भी समाज का व्यक्ति यहाँ अपनी वंशावली बना सकता है।

👥
सहयोग

परिवार के अन्य सदस्यों को contributor के रूप में जोड़ें — मिलकर वंशावली बनाएं।

manugram

Our name draws from ManuManushya (मनुष्य) meaning human — and gram (ग्राम) meaning village.

Together, Manugram is the village of all human lineage — a place where roots meet the future.

Everything your family needs

One platform. Every feature your family needs to build, share, and preserve your heritage — in Hindi and English.

🌳
Visual Family Tree Builder
Build and manage your family tree with an intuitive, visual interface. Add parents, children, spouses, and siblings with ease.
👤
One Account, Many Families
Join multiple family trees with a single account — appear with a personalised avatar in each, without duplication.
📰
Family Feed
Share life updates, photos, and moments exclusively with your family tree members. Your family's own private timeline.
🕯️
जीवन की स्मृतियाँ
Preserve precious life memories, milestones, and personal moments. From birth to legacy — every moment recorded.
📖
Biography Creation
Build rich, illustrated life stories for every family member — capturing who they truly were, for generations to read.
🔒
3-Layer Privacy System
Control privacy at every level — public, members-only, family-only, or hidden. You decide who sees what.
📜
अभिलेख पटल — Heritage Records
Share family stories, traditions, and cultural heritage through our dedicated heritage library.
🇮🇳
Bilingual — Hindi & English
Every field, every form, every page — in Hindi and English. Built for Indian families, open to the world.

हमारी तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी में हम शायद ही कभी रुककर यह सोचते हैं कि वास्तव में हमें कौन चला रहा है, कौन मार्गदर्शन देता है। हर सुबह हम किसी लक्ष्य की ओर दौड़ते हैं — पर यह कम ही सोचते हैं कि यह लक्ष्य आया कहाँ से? यह मूल्य, यह संस्कार, यह जीने का तरीका — क्या यह हमारा अपना है, या किन्ही पूर्वोजों की विरासत है जो हम अनजाने ही आगे ले जा रहे हैं?

मनुग्राम ठीक यही अवसर प्रदान करता है।

पीछे हटकर, धीमा होकर — और यह जानना कि मूल्यों के साथ जीवन जीने का क्या अर्थ है।

पारिवारिक परंपराओं और शिक्षाओं को हम अक्सर पुरानी पीढ़ियों के माध्यम से देखते हैं — कभी दादी की कहानियों में, कभी पिता के अनुशासन में, कभी माँ की उस एक बात में जो बरसों बाद याद आती है। यही स्पष्टता, यही करुणा, यही उद्देश्य — हमारे जीवन को आकार और नेतृत्व दे सकते हैं, बशर्ते हम उन्हें भूलने से पहले सँजो लें।

हर परिवार की एक अनमोल कहानी है।
हर पीढ़ी के साथ कुछ यादें, कुछ संस्कार, कुछ विरासत आगे जाती है।
पर आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह धागा कहीं उलझता जा रहा है।

बच्चे बड़े हो रहे हैं — और उन्हें पता नहीं कि उनके परदादा कौन थे, उनके गोत्र का अर्थ क्या है, उनके पूर्वजों ने किन परिस्थितियों में जीवन बनाया। यह अज्ञानता केवल इतिहास का नुकसान नहीं — वरन यह पहचान का संकट है।

भारतीय परिवार केवल एक इकाई नहीं है — यह एक जीवित परंपरा है। जहाँ रिश्ते सिखाते हैं, जहाँ त्योहार जोड़ते हैं, जहाँ बुज़ुर्गों का आशीर्वाद केवल शब्द नहीं — एक पूरी विरासत का अभ्युदय एवं संचरण होता है।

इसी विचार को ध्यान में रखकर हमने मनुग्राम बनाया।

मनुग्राम केवल एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नहीं है — यह एक डिजिटल घर है। जहाँ आप अपनी वंशावली बना सकते हैं, अपने परिवार की कहानियाँ लिख सकते हैं, रीति-परम्परा, संस्कार को संजो सकते हैं, और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जीवंत विरासत छोड़ सकते हैं।

यहाँ हर नाम के पीछे एक जीवन है।
हर तस्वीर के पीछे एक युग है।
हर परिवार के पीछे एक यात्रा है — जो आज भी जारी है।

हम चाहते हैं कि वह यात्रा अधूरी न रहे।

मनुग्राम में आपका स्वागत है — जहाँ परंपराएँ जीवित रहती हैं, मूल्य संजोए जाते हैं, और हर पीढ़ी अगली पीढ़ी को एक बेहतर, जुड़ा हुआ भविष्य सौंपती है।

शालीन टुवानी
शालीन टुवानी
संस्थापक, मनुग्राम  ·  Founder, Manugram

What we stand for

विरासत
Heritage

We honour the depth and richness of family histories across all communities, languages, and religions.

गोपनीयता
Privacy

Family data is sacred. We give you complete control over who sees your information — at every level.

समावेश
Inclusivity

Manugram is for every family — Hindu, Muslim, Sikh, Christian — across religions, regions, and languages.

सरलता
Simplicity

Powerful features, simply presented. If your grandparents can use it, we have done our job right.